असंगठित मजदूर संघ की जिला बैठक सम्पन्न, जिला कार्यकारिणी का हुआ विस्तार, कई नए चेहरे शामिल

By

On

मनेंद्रगढ़ -असंगठित मजदूर संघ के बैनर तले जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में जिला अध्यक्ष रमेश पटेल की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। लंबे अंतराल के बाद बुलाई गई इस बैठक में संगठन की मजबूती व विस्तार पर जोर दिया गया तथा रिक्त पदों पर नए पदाधिकारियों की सर्वसम्मति से नियुक्ति की गई।

बैठक में जिला पदाधिकारियों द्वारा संगठन की जिला प्रबंध कार्यकारिणी स्थाई समिति में निम्न कार्यकर्ताओं को मनोनीत किया गया—
सुरेश विश्वकर्मा, वेद प्रकाश पांडे, नरोत्तम शर्मा, अशोक विश्वकर्मा एवं प्रवीण निशि।

वहीं विधिक सलाहकार के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता विशोक खरे, संजय गुप्ता और कल्याण केसरी को जिम्मेदारी सौंपी गई।

जिला उपाध्यक्ष के रिक्त पद पर अंजली सिंह (चिरमिरी) को मनोनीत किया गया।
इसके साथ ही कार्यालय मंत्री के लिए प्रदीप गुप्ता और प्रचार मंत्री के लिए संजीत सिंह का चयन किया गया।

कार्य समिति के सदस्य के रूप में निम्न नाम शामिल किए गए—
यशोदा वर्मा (चिरमिरी), साकेत मित्तल (मनेंद्रगढ़), दिनेश पाल (खोंगापानी), उदय कुमार (चैनपुर) एवं चंद्रमणि वर्मा (मनेंद्रगढ़)।

इसी क्रम में गैरेज मजदूर इकाई में—
प्रभारी हरमिंदर सिंह (मनेंद्रगढ़),
संयोजक बाबी सिंह,
सहसंयोजक पूरन को दायित्व दिया गया।

मनोनयन की श्रृंखला में आगे—
बिजली मिस्त्री प्रभारी: विष्णु कोरी (मनेंद्रगढ़)
प्लंबर संयोजक: राजा (मनेंद्रगढ़)
रेता–गिट्टी मजदूर संयोजक: रकीब (मनेंद्रगढ़)
खेतीहर मजदूर संयोजक: भूपत सिंह (चैनपुर)
रसोईया संयोजक: पुष्पा बाई

अध्यक्ष रमेश पटेल ने कहा कि नए पदाधिकारियों के जुड़ने से संगठन मजबूत होगा तथा मजदूरों की समस्याओं के निराकरण के लिए संयुक्त रूप से कार्य किया जाएगा। बैठक में दूर-दराज क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और संगठनात्मक एकजुटता का परिचय दिया।

Categories:

Tags:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Olivia Masskey

Carter

is a writer covering health, tech, lifestyle, and economic trends. She loves crafting engaging stories that inform and inspire readers.

Most Recent